कोशिश कर रहा हूँ

इंसान की खामोशियाँ भी कहती है बहुत कुछ
मै इन खामोशियो को समझने की कोशिश कर रहा हूँ
किसी की आँखें बात करती है तो कोई इशारों बात करता है

मै इनके भावो को समझने की कोशिश कर रहा हूँ
किसी की हलकी सी आवाज़ में भी कशिश होती है बहुत

मै अपने लब्जो में कशिश भरने की कोशिश कर रहा हूँ
कभी किसी का मासूम सा चेहरा आकर्षित करता है बहुत

मै हर चेहरे से आकर्षित होने की कोशिश कर रहा हूँ
कोई अँधेरे से डरता है तो कोई अँधेरे में जीता है

मै अँधेरा हटा उजाला करने की कोशिश कर रहा हूँ
समुन्दर में आया तूफान है मै बीच मजधार में फ़सा हूँ

मै अपनी नाव किनारे लाने की कोशिश कर रहा हूँ 

Comments

Popular posts from this blog

वो ऐतिहासिक जीत जिसने पूरा किया क्रिकेट के भगवान का सपना और 125 करोड़ जनता बोली " जय हो "

आखिर कब आजाद घूम पाएगी महिलाएं / When will women be able to move freely?

ऑपरेशन ब्लू स्टार : देश की रक्षा या धर्म का अपमान